नए काेटा में ग्रीन बेल्ट तैयार की जाएगी। यहां एनएचआई की ओर से कैंपा फंड के तहत मिले 6 कराेड़ के बजट से कार्य किए जाएंगे। अनंतपुरा स्मृति वन से डीसीएम के पीछे वाले एरिया तक 800 हैक्टेयर एरिया में ग्रीन बेल्ट बनेगी। हाईवे के दाेनाें ओर एक-एक किमी तक पाैधे लगाए जाएंगे।
वन मंडल अधिकारियाें ने बताया कि वर्ष 20014-15 के बाद कैंपा फंड नहीं मिलने के कारण कार्य प्रभावित हाे रहा था। अब करीब 55 हजार गड्डे खुदवाए जाएंगे। टेंडर प्राेसेस हाे चुकी है। विभाग की ओर से बजट मिलने पर कुल 68 किमी लंबी दीवार बननी है और दाेनाें और ग्रीन बेल्ट तैयार करनी है।
साल 2023 तक कुल 2 हजार हैक्टेयर में प्लांटेशन करने का लक्ष्य है। वन मंडल के डीसीएफ रवि कुमार ने बताया कि पौधों की देखरेख के लिए समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। एनएचएअाई काे दी गई जमीन के बदले वन विभाग काे कैंपा फंड के बजट से कुल 68 किमी लंबे हाईवे के दाेनाें ओर दीवार बननी है। दाे हजार हैक्टेयर में एक-एक किमी हाइवे के दाेनाें तरफ ग्रीन बैल्ट विकसित करनी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें