काेराेना अब जाेधपुर में भी जानलेवा हाे गया है। शहर में राेज दाे से तीन लाेगाें की माैत हाे रही है। साेमवार काे तीन और काेराेना संक्रमिताें की माैत के साथ आंकड़ा 84 हाे गया है, लेकिन माैताें के इस बढ़ते अांकड़ाें पर विश्वास करना थाेड़ा मुश्किल हाे रहा है, क्याेंकि प्रशासन कभी सुसाइड करने वालाें काे काेराेना से माैत में जाेड़ लेता है ताे कभी हटा देता है। मतलब, कोरोना से मौत की कोई तय गाइडलाइन नहीं।

एक युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई ताे उसे काेराेना संक्रमित की माैत मान लिया गया, जबकि इससे पहले युवक की कोरोना जांच भी नहीं हुई थी और ना ही वह पॉजिटिव के रूप में सामने आया था।

इसी तरह फांसी लगाने वाली एक महिला काे काेराेना संक्रमित माैत माना गया, जबकि ट्रेन से कटे युवक काे नहीं माना गया, जबकि दाेनाें की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पहले भी प्रशासन ने ऐसी मौत को कोरोना संक्रमित की मौत में शामिल किया था, बाद में हटा दिया।
पहले की माैताें काे भी जाेड़ेंगे

  • शहर में किसी भी प्रकार का सुसाइड या कोई कैसे भी मरा हो, यदि अस्पताल में जांच में कोरोना पॉजिटिव आता है तो उसे कोरोना की माैत में जोड़ा जाएगा। पहले की तीन माैत के लिए भी स्टेट की बात कर रहे हैं उनको भी जोड़ेंगे। -इंद्रजीत सिंह, कलेक्टर

शहर की ये पांच माैतें उठा रही है प्रशासन की निर्णय क्षमता पर सवाल
शोभा ने खुदकुशी की, कोरोनामौत मान ली

करवड़ पुलिस थाना क्षेत्र शाेभा (30) ने 19 जुलाई को फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी मौत के बाद पुलिस एमजीएच बॉडी लेकर आई। जहां कोरोना टेस्ट किया गया। कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला को कोरोना पॉजिटिव माैत में शामिल किया गया।

विषाक्त पदार्थ खाने से जान गई, कोरोना मौत माना
39 साल के जावेद अली ने 12 जुलाई को घर पर ही भूलवश विषाक्त पदार्थ खा लिया था। मौत हो गई। पुलिस ने एमजीएच में कोरोना टेस्ट कराया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसको विभाग की ओर से जारी लिस्ट में कोरोना से मौत बताया गया।

फैजल ने सुसाइड किया पर कोरोना मौत की सूची से हटाई
मरुधर होटल के पीछे नई सड़क निवासी 23 साल के माे. फैजल ने फांसी लगाकर 7 मई को जान दे दी। पुलिस ने एमजीएच में कोरोना टेस्ट कराया, जाे पॉजिटिव आया। प्रशासन ने 7 मई की लिस्ट में उसे कोरोना मौत माना और 25 काे हटा दिया।

अस्पताल में भर्ती था, मौत के बाद पॉजिटिवनिकला, कोरोना मौत नहीं मानी
पीपाड़ सिटी के साथीन गांव के रहने वाले 33 साल के भीयाराम का इलाज 24 मई से एमजीएच में चल रहा था। 9 जून को मौत हो गई। इस पर उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन विभाग ने उसे कोरोना संक्रमित की मौत नहीं माना।

ट्रेन से कट जान गई, पॉजिटिव निकलापर कोरोना मौत नहीं
एक अज्ञात युवक का कटा हुआ शव 19 जुलाई को रेलवे ट्रैक पर मिला। व्यक्ति को एमडीएम लाया गया। कोरोना टेस्ट कराया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन विभाग ने कोरोना मौत में नहीं जोड़ा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top