ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में जिले में चिड़ावा व उदयपुरवाटी में नए बीडीओ लगाए गए हैं। इसके तहत शशिबाला को चिड़ावा व सुशीला को उदयपुरवाटी बीडीओ लगाया गया है। चिड़ावा में सहायक विकास अधिकारी दारासिंह के पास चार्ज था जबकि उदयपुरवाटी में एक्सईएन

सुखवीर सिंह के पास था। शशिबाला इससे पहले खेतड़ी बीडीओ रह चुकी हैं। जयपुर पंचायतराज से स्थानांतरित होकर आई शशिबाला ने गुरुवार को चिड़ावा पंचायत समिति बीडीओ का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले सहायक विकास अधिकारी दारासिंह बीडीओ का कार्यभार देख रहे थे। शशिबाला मूलत: जयपुर की रहने वाली हैं और 2012 बैच की आरडीएस अधिकारी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top