स्वायत्त शासन विभाग ने गुरुवार को प्रदेश की नगर निकायों में सहवृत सदस्यों का मनोनयन किया है। निदेशक एवं संयुक्त सचिव उज्जवल राठौड़ के अनुसार झुंझुनूं नगर परिषद में पांच तथा नवलगढ़, मुकुंदगढ़, मंडावा, बिसाऊ, पिलानी नगर पालिका, चिड़ावा नगर पालिका, विद्या विहार नगर पालिका, बगड़ नगर पालिका,खेतड़ी नगर पालिका, सूरजगढ़ नगर पालिका व उदयपुरवाटी नगर पालिका के लिए चार-चार पार्षद मनोनीतकिए गए हैं।
नगर परिषद झुंझुनूं के लिए सभापति नगमा बानो के ससुर व पूर्व पालिकाध्यक्ष तैयब अली व पूर्व उप सभापति बिमला बेनीवाल का मनोनयन किया गया है। इनके अलावा बलदेव कुमार, पूर्व पार्षद रामनारायण कुमावत व डूंगरमल भुकानिया को पार्षद मनोनीत किया है। नवलगढ़ नगर पालिका में महेश कुमार मौर्य, जमील जिंदरान, संतोष देवी व अवधेश कुमार को, बिसाऊ नगर पालिका में मोहम्मद अयूब, मकसूद अली, संजय कुमार पोदार व सुनीता देवी को, मंडावा नगर पालिका में मोहम्मद आमीन, जमील, परमेश्वर लाल व संतोष देवी को, मुकुंदगढ़ नगर पालिका में शुभकरण झाझोट, असलम रंगरेज, सरिता देवी व महेंद्र दादरवाल को पार्षद मनाेनीत किया है।
इसी तरह पिलानी नगरपालिका में आशा पत्नी विनोद लोहरा, मक्खन चोटिया, फूलसिंह सैनी, नबील खान को, चिड़ावा नगरपालिका में महेंद्रिसिंह कुल्हार, मोहम्मद यूसुफ कुरैशी, बुलाराम चंदेलिया, संगीता सैनी को, विद्या विहार नगरपालिका पिलानी में मोनिका कुल्हार, पृथ्वीसिंह बालापोता, सुरेंद्र बेनीवाल व महेश वाल्मीकि को, बगड़ नगरपालिका में कुरड़ाराम डांगी, श्रीराम सैनी, सुभाष आल्हा व माया देवी पत्नी सुनील बुंदेला को पार्षद मनोनीत
किया गया है। इसी तरह खेतड़ी नगरपालिका में संतोष पत्नी बसंत सैनी, सुखराम जैदिया, प्रेमप्रकाश चंदेला व केशवप्रसाद शर्मा को, सूरजगढ़ नगरपालिका में बाबूलाल खटीक, सज्जनकुमार शर्मा, पूजाकुमारी पत्नी संजय सैनी, अयूब खान को, उदयपुरवाटी नगरपालिका में ओम कंवर पत्नी मानसिंह, गिरीराज शर्मा, मोहम्मद शफी कुरैशी, प्रदीप ढेनवाल को पार्षद मनोनीत किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें