पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कार और बाइक काे ऊंटगाड़ी पर रखकर रैली निकाली। रैली काे यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं लाडनूं विधायक मुकेश भाकर व कांग्रेस शहर अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने कांग्रेस कार्यालय से रवाना किया।
कार्यकर्ता कांग्रेस से ऊंटगाड़ी, बैलगाड़ी और गधागाड़ी के साथ रैली के रूप में रवाना हुए और छावनी चौराहा पहुंचे। शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू ने कहा यह अभियान जारी रहेगा।

प्रदेश सचिव यश मालवीया ने कहा कि केंद्र सरकार ने दामों में कटौती नहीं की तो प्रदेशभर में आंदोलन करेंगे। इसके बाद चाैराहे पर पेट्राेल पंप की मशीन व माेदी का पुतला बनाकर जलाया गया। प्रदर्शन में कोटा संभाग प्रभारी यशवीर सूरा, ईश्वर गंभीर, पूर्व सचिव महेश आहूजा, बीटा स्वामी, विनोद शर्मा, संजय यादव, अख्तर खान, संदीप भाटिया, अरमान जैन, अरबाज खान, रामदत्त मीणा, रामराज यादव, वीरेंद्र सिंह, हरीश मौजूद रहे।

पूरे प्रदेश में चलाएंगे हल्ला बाेल मार्च

प्रदर्शन के बाद प्रेसवार्ता में प्रदेशाध्यक्ष भाकर ने कहा कि इस समय किसानाें काे डीजल की काफी आवश्यकता है। ऐसे में दाम बढ़ाकर सरकार गरीबाें का शाेषण कर रही है, मुनाफाखाेरी कर अपने चहेताें काे लाभ पहुंचा रही है। इसके विराेध में यूथ कांग्रेस पूरे प्रदेश में हल्ला बाेल मार्च चलाएंगे।

चीन के सामानाें की हाेली जलाई
यूथ कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष श्याम सिंह जादौन के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष भाकर का स्वागत किया। नयापुरा चौराहे पर चाइना के सामानों की होली और पुतला दहन किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demonstrated protest against petrol and diesel prices
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top