राज्य सरकार ने शुक्रवार को अलवर व भिवाड़ी के एसपी बदल दिए। अलवर एसपी परिस देशमुख का चूरू तबादला किया है। उनकी जगह चूरू एसपी तेजस्वनी गौतम को अलवर लगाया है। अलवर में पहली बार महिला एसपी लगाई गई है। वहीं, भिवाड़ी एसपी अमनदीप कपूर का तबादला भरतपुर किया है। उनकी जगह झालावाड़ एसपी राममूर्ति जाेशी काे भिवाड़ी में एसपी बनाया है। खास बात यह है कि जाेशी करीब 20 साल पहले अलवर में डीएसपी रह चुके हैं।
वर्ष 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी तेजस्वनी गौतम का 27 सितंबर 2016 काे पहला पदस्थापन एएसपी बस्सी जयपुर के पद पर हुआ। 10 मई 2017 से वे एसपी एसीबी जयपुर, 28 जुलाई 2018 से डीसीपी मुख्यालय जयपुर पुलिस आयुक्तालय, 10 जनवरी 2019 से एसपी बांसवाड़ा, 11 जुलाई 2019 से एसपी एसओजी जयपुर और 31 जुलाई 2019 से एसपी चूरू रहीं। दिल्ली निवासी तेजस्वनी ने लोक प्रशासन से एमए व एलएलबी की है। रंगकर्म में खास रुचि रखती हैं।
भिवाड़ी एसपी नियुक्त किए गए राममूर्ति जोशी का 17 जुलाई 2017 को राजस्थान पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रमोशन हुआ था। इसके बाद वे प्रिंसिपल पीटीएस किशनगढ़ अजमेर रहे। वे 23 जुलाई 2018 से एसपी चुरू और इसके बाद एसपी सीआईडी क्राइम ब्रांच जयपुर व 3 मार्च 2019 से एसपी झालावाड़ रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें