कोटा डिस्ट्रिक्ट सेंटर हॉस्टल एसोसिएशन कार्यालय में बिजली समस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया। एसो. अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने बताया कि शिविर में बिजली कम्पनी के सामने कई समस्याएं रखी। महासचिव अनिल अग्रवाल ने बताया क्षेत्र में बिजली समस्या की सबसे ज्यादा शिकायतें हॉस्टल संचालकाें की आई।
उपाध्यक्ष गिर्राज मीणा, सदस्य नीरज वर्मा ने बताया कि कई व्यापारियों की शिकायतें पावर फैक्टर चार्ज, बिल जमा कराने के बाद भी पुराने बिलों में जुड़ने व लाॅकडाउन के दौरान दी गई पेनल्टी में छूट व 5 पर्सेंट की छूट नहीं मिलने को लेकर रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें