सोढाला इलाके में सुशीलपुरा में बुधवार सुबह आपसी लेन-देन के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर गोली चला दी। गोली राहुल हरिजन के हाथ में लगी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सोढ़ाला थाना पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया।
यहां से उपचार के बाद छुट्टी दी। पुलिस ने पीड़ित की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करके गोली चलाने वाले राहुल टाटिया की तलाश शुरु की। थानाधिकारी सुरेन्द्र राणावत ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी लेन-देन को लेकर बुधवार सुबह साढे आठ बजे कहासुनी हो गई।
बजाज नगर में किशोरी से की छेड़छाड़, 3 युवकों पर केस
बजाज नगर में तीन युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ की और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मधुवन कॉलोनी निवासी पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि सत्यम अमन व शौर्य नाम के लड़के उनकी बेटी से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करते है और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु की। इधर, भांकरोटा इलाके में सिरसी रोड पर शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सुखीजा विहार निवासी पीड़िता ने मंगलवार को हनुमान व उसके साथी के खिलाफ भांकरोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें