प्रताप नगर के सेक्टर 6 में कूलर में करंट आने से एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतक आदर्श विहार झोटवाड़ा निवासी रमेश कुमार राई की पत्नी अम्बिका ने प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु की।

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। गौरतलब है कि मंगलवार को विद्याधर नगर में जेम्स कॉलोनी में सोमवार को कूलर में करंट आने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची विद्याधर नगर थाना पुलिस ने घायल कमल बर्मन 28 को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top