चिकित्सा विभाग की ओर से भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में कोरोना की जांच के लिए रैंडम सैंपल लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को बस स्टैंड के पास स्थित सब्जी मंडी में 130 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
चिकित्सा विभाग की टीम सब्जी मंडी में पहुंची। टीम ने एंबुलेंस से सब्जी विक्रेताओं को जिला अस्पताल ले जाकर काेरोना की जांच के लिए सैंपल लिए। इससे सब्जी मंडी में अफरा-तफरी मच गई। शुक्रवार को सब्जी मंडी को बंद करा दिया। सीएमएचओ डॉ. पी. एम. वर्मा ने बताया कि भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में रैंडम सैंपल लिए जा रहे हैं। अब बैंक व अन्य जगहाें से भी रैंडम सैंपल लिए जाएंगे। शुक्रवार को जिले में 300 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए जयपुर भेजे हैं। इनमें जिला अस्पताल में 178, बांदीकुई से 56, दौसा ब्लॉक से 9, सिकराय से 37, महवा से 19 व लालसोट से 1 सैंपल लिया गया है।

जिले में अब तक 12611 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 442 सैंपलों की रिपोर्ट अाना शेष है। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में सर्वे के लिए 289 लगा रखी हैं। टीमों ने शुक्रवार को 6 हजार 845 घरों का सर्वे किया। अब तक जिले में 10 लाख 54 हजार 132 घरों का सर्वे किया है। अस्पतालों में अोपीडी में 1 हजार 963 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। अब तक अस्पतालों में ओपीडी में 1 लाख 79 हजार 667 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। आइसोलेशन वार्ड में 33 लोग भर्ती हैं। 21 लोगों को क्वारेंटाइन में रखा गया है। जिले में 1054 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 39 हजार 198 लोगों का आइसोलेशन पूरा हो चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top