सरकार गिराने की साजिशाें के जाे ऑडियाे सामने आ रहे हैं आराेप है कि साैदेबाजी में शामिल व्यक्ति संजय बरड़िया है, जाे मूल रूप से बीकानेर जिले के लूणकरणसर का निवासी है। फिलहाल जयपुर में ही रहने वाले इस व्यक्ति के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लेकर भाजपा-कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ ही अफसराें, खनन लाॅबी आदि से संबंध हाेने की जानकारियां भी सामने आ रही है।

इन सबके बीच दाेनाें खेमाें में विधायकाें की जमाबंदी पर सख्त पहरा हाे गया है। बीकानेर में जिले में कांग्रेस के तीन विधायक कैबिनेट मंत्री डाॅ.बीडी कल्ला, शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी और खाजूवाला विधायक गाेविंदराम मेघवाल हैं। सतर्क इतने हैं कि बाड़ाबंदी, सरकार गिराने, बीकानेर के व्यक्ति के कनेक्शन हाेने या उनसे संपर्क साधने की काेशिशें हाेने जैसी किसी भी सवाल पर काेई जवाब नहीं देते।

बहुत कम समय तक फाेन चालू करते हैं। गिने-चुने लाेगाें से बात करते हैं। हां, कल्ला और भाटी का दावा है कि वे लगातार बीकानेर के हालात पर नजर रखे हुए हैं। काेविड संक्रमण बढ़ने के दाैरान लाेगाें काे काेई तकलीफ नहीं हाेने और बीमारी काे राेकने के लिए जरूरी हाे ताे सख्त कदम उठाने की हिदायत भी प्रशासन काे दे रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लूणकरणसर के संजय से एसओजी कर रही पूछताछ।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top