नगर पालिका के चुनावों को लेकर मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने को लेकर अंतिम दिन शुक्रवार को तैयारियां जोरों पर चली। इसी दौरान बुरहनिया स्कूल केंद्र पर मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने एवं कटवाने सभी बूथों पर काफी गहमागहमी रही। वही राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एवं शहरवासी अपने नाम जांचने एवं जुड़वाने के लिए बीएलओ से सम्पर्क करते नजर आए।

भाजपा नेता अवनींद्र व्यास बीएलओ के साथ मिलकर मतदाताओं का नाम वार्ड में जुड़वाया और त्रुटियां दूर करवाई। वही वार्ड नंबर 14 एसटीसी डाइट में मंडल महामंत्री भानु खत्री, दीपक शर्मा, पार्षद यशोवर्धन बाकलीवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन, मंत्री पूर्व पार्षद राजेंद्र शर्मा, महावीर नामदेव, समकित जैन ने भी बीएलओ के साथ मिलकर मतदाताओं के नाम जुड़वाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top