कस्बे के बाइपास पर गुरुवार को बिना सूचना के अतिक्रमण हटाने को लेकर कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए चुनिंदा लोगों को नुकसान पहुंचाने की गरज से कार्यवाही करने का आरोप लगाया है। वहीं एक पीड़ित थड़ी मालिक ने हुए नुकसान का हर्जाना दिलाने की मांग की है।
पालिका प्रशासन को अतिक्रमण हटाना ही था तो फिर शहर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया। जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। ये कार्यवाही चेयरमैन के इशारे पर कुछ लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए अधिशासी अधिकारी द्वारा मनमानी पूर्वक उठाया गया कदम है। अतिक्रमण हटाने के इस पूरे प्रकरण की जांच करवाकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की गई है। इसमें जिन गरीब थड़ी वालों का नुकसान हुआ है, उन्हें उचित मुआवजे की मांग की है।
इस मामले में मेरे पर लगाए आरोप बेबुनियाद हैं।
- निर्मल शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका पिड़ावा
कोई भेदभावपूर्ण कार्यवाही नहीं की गई है। रास्ते पर अतिक्रमण हो रहा था। जिसे हटाया गया।
-लक्ष्मीनारायण प्रजापति, कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी पिड़ावा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें