वरिष्ठ नगारिक संस्थान राजस्थान की दूसरी कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार शाम को गूगल मीट एप पर ऑनलाइन आयोजित हुई।इसकी अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष भंवर सेठ ने की। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्धारा वरिष्ठ नागरिकों के हितों और सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
कोरोना महामारी के चलते वरिष्ठ नागरिकों को घर से बाहर निकलने की मना है, लेकिन उनको मेडिकल चेकअप और दवा के बाहर जाना पड़ रहा है। राज्य सरकार को कुछ ऐसी व्यवस्थाएं करनी चाहिए कि वरिष्ठ नागरिकों को घर पर ही सुविधाएं उपलब्ध हो जाएं। जिला स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों को भवन उपलब्ध कराया जाए।
प्रत्येक जिला स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों के जीयारेटिक वार्ड की स्थापना हो, जो वरिष्ठ नागरिक अकेले रह रहे हों उनकी देखभाल के लिए सरकार कुछ विशेष प्रयास करे। वरिष्ठ नागरिक समिति झालावाड़ के प्रकाशचन्द व्यास ने कहा कि कलेक्टर द्वारा भवन आवंटित कर दिया गया है, लेकिन उसके बाद भी भवन मिल नहीं पाया।
इस अवसर पर सुरपाल सेठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष कोटा, डाॅ. एसएन हर्ष बीकानेर, वीरसिंह कुंतल भरतपुर, देवेन्द्र शर्मा चित्तोड, वरदान मेहता, सुरेश सोगानी सवाईमाधोपुर, सुमित्रा काटिया भीलवाड़ा सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें