बीते दिनों गलवान घाटी में चीनी सेना की भारतीय जवानों के साथ हुई हिंसक झड़प का गुस्सा अब विदेशी धरती पर बसे भारतीयों में भी देखा जा रहा है। अमेरिका में न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर राजस्थानियों ने चीनी उत्पादों का बहिष्कार कर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर एक ऐसी जगह है जहां दुनियाभर के न्यूज चैनल का लाइव प्रसारण होता है और यहां किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन को पूरी दुनिया देखती है।

अमेरिकी सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए यहां प्रदर्शन के लिए सीमित लोगों को ही अनुमति दी थी। भारतीय मूल के तिब्बतियों व राजस्थानियों समेत अमेरिकी लोगों ने भी चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहां बसे भारतीय प्रवासियों में चीनी सेना की ओर से गलवान घाटी में भारतीय जवानों को धोखे से मारने के प्रति आक्रोश है।

भारतीय मूल के लोग हाथों में झंडा व तख्तियां लेकर चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस दाैरान “वंदे मातरम’ अाैर “भारत माता की जय’ जैसे नारे भी लगाए। भास्कर से हुई बातचीत में पिंडवाड़ा निवासी प्रीतम के शाह ने बताया कि चीन का बहिष्कार का अभियान अनुमान से अधिक सफल हो रहा है और चीन को मात देने के लिए चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने के साथ-साथ बहुत कुछ कर सकते हैं।

न्यूयॉर्क में बसे जोधपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता व जयपुर फुट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने बताया कि चीन की सीमा रेखा 14 देशों में हैं, लेकिन विवाद 18 देशों से है, जिससे यह साबित होता है कि चीन धोखे की रणनीति करता है। अमेरिका में हर देश का समर्थन करते हुए चीन का विरोध करेंगे। इस दौरान बीजेएएनए के आलोक कुमार, एफआईए के अध्यक्ष अनिल बंसल व जगदीश सेहवानी ने धरने काे संबोधित किया।

टाइम्स स्क्वायर पर पूरी दुनिया की रहती है नजर, इसीलिए किया वहां प्रदर्शन, पिंडवाड़ा के उद्योगपति ने चीन से व्यापारिक रिश्ता तोड़ा

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि टाइम्स स्कवायर न्यूयॉर्क शहर के मिडटाउन मैनहट्टन में एक प्रमुख व्यावसायिक चौराहा है, जहां पर पर्यटन स्थल व मनोरंजन केंद्र का बड़ा स्थल कहलाता है। दुनिया का चौराहा कहलाने वाले इस जगह पर विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण यह था कि यहां पर दुनिया भर के लोग आते हैं और उन्हें चीन के खिलाफ यह संदेश देना आवश्यक था।

कोविड 19 को लेकर अमेरिका में विरोध प्रदर्शन व ज्यादा लोग एकत्रित नहीं हो सकते हैं, लेकिन फिर भी अधिकारियों से इजाजत लेकर 75 लोगों ने यहां पर चीन के खिलाफ डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया, जिसमें 20 राजस्थानी समेत पंजाब, गुजरात, बिहार व भारत के अन्य राज्यों के प्रवासियाें के साथ तिब्बती लोग शामिल थे।
पिंडवाड़ा के प्रीतम शाह ने चाइना का माल खरीदना बंद किया, तो जोधपुर के प्रेम भंडारी ने किया ऑर्डर कैंसिल
पिंडवाड़ा निवासी प्रीतम शाह ने बताया कि उनका न्यूयॉर्क में इलेक्ट्रॉनिक का व्यवसाय है। उनके बिजनेस में चीन से मेन्युफैक्चरिंग और आयात हो रहा था, जिसको उन्होंने बंद कर दिया है। शाह ने दावा किया कि उनके और उनके जैसे अन्य लोगों की ओर से उठाया गया ये कदम एक ऐसी अनियंत्रित विकास की लकीर को समाप्त कर रहा है जिससे चीन आज तक जीवित है। जोधपुर निवासी प्रेम भंडारी ने बताया कि उनके अमेरिका में घर के लिए चाइना निर्मित फर्नीचर का ऑर्डर दिया था। गलवान में सीमा संघर्ष के बाद उन्होंने ऑर्डर कैंसिल कर दिया और मेड इन इटली का फर्नीचर पास किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के लोगों ने चीनी उत्पादों के बहिष्कार किया।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top