अनलॉक-2 की गाइडलाइन जारी होने के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने जुलाई में हाेने वाले कार्याे के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। स्कूलों की घंटी अब जुलाई में नहीं बजेगी। इस दौरान न तो शैक्षणिक कार्य होगा और न बच्चे स्कूल आएंगे। लेकिन शिक्षकों को नियमित स्कूल जाना होगा।
नामांकन में बढ़ोतरी, अनामांकित एवं ड्रॉप आउट बच्चों एवं कोविड-19 के कारण प्रवासी श्रमिकों के बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए कार्य योजना बनाकर 15 जुलाई तक प्रवेशोत्सव करेंगे। शिक्षक स्कूल में रहकर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम, सेवारत शिक्षकों के प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण, खाद्यान्न वितरण, शाला दर्पण एवं सेवा पुस्तिकाओं के बकाया मामलों का निस्तारण करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें