बस स्टैंड पर माेबाइल कंपनी के टावर पर गुरुवार काे एक युवक चढ़ गया। सूचना फैलते ही काफी तमाशबीन एकत्र हाे गए। पुलिस जाब्ता भी पहुंचा अाैर करीब एक घंटे की समझाइन पर उसे उतारा गया। वह अपने भाई की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए काफी समय से भटक रहा है।
टावर पर चढ़ा युवक रमेश पुत्र अर्जुनलाल गाडरी निवासी उम्मेदपुरा ने बताया कि 26 जनवरी काे गांव के आंगनबाड़ी भवन के पीछे उसके 24 वर्षीय भाई नंदलाल की लाश मिली थी। नंदलाल 25 जनवरी की शाम मोबाइल पर बात करता हुआ सरगांव की तरफ गया था। उसके बाद नहीं लौटा। अगले दिन सुबह उसकी लाश मिली।
थाने में हत्याराें के खिलाफनामजद रिपोर्ट दी गई। 6 महीने बीतने के बावजूद हत्याराें पर कार्रवाई नहीं हुई। उलटे नंदलाल की मौत हृदयाघात व मस्तिष्क की बीमारी से होना बताया जा रहा। हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। उपखंड अधिकारी गंगापुर विकास पंचोली ने माेबाइल पर बात करते हुए रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब वह उतरा।
शांतिभंग में गिरफ्तार : एएसपी राजेश भारद्वाज ने बताया कि रमेश को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। मोबाइल टावर पर चढ़ने पर उसके खिलाफ अन्य मुकदमा भी दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें