सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को होटल फेयरमोंट में विधायक दल की बैठक बुलाई। बैठक में विधायकों से बातचीत करते हुए बोले कि लोकतंत्र की यह मूल बात है कि मेजोरिटी किसके साथ में है। यह समझ के परे है की जब मेजोरिटी हमारे साथ है हम असेम्बली के फ्लोर पर जाना चाहते हैं, तो उसको रोकने की कल्पना कोई नहीं कर सकता।
गहलोत ने विधायकों से कहा कि पूरा राजस्थान आपके साथ है, यह खाली सरकार की लड़ाई नहीं है। डेमोक्रेसी में सरकार बदलती रहती हैं पर इस प्रकार का आतंक जो ये गवर्नमेंट कर रही है कल्पना नहीं कर सकते। मीडिया वालों को जानकारी हैं हमारे यहां सबके पास अपने फोन हैं सभी विधायक बात कर पा रहे हैं।
संविधान को रौंदने की कुचेष्टा : सुरजेवाला
कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमेन रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भविष्य में यह याद रखा जाएगा किस प्रकार से 102 लोगों ने मिलकर संविधान को रौंदने की कुचेष्टा को परास्त किया था। संविधान की धारा 174 में गवर्नर को कोई अधिकार नहीं कि वो सत्र बुलाने पर मंत्रिमंडल को रोक सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें