पुष्कर स्थित सावित्री पहाड़ी की तलहटी में तीन करोड़ की लागत से निर्मित गवर्नमेंट कॉलेज का भवन चार दीवारी के अभाव में बीते दो साल से धूल फांक रहा है। भवन की खिड़की व दरवाजों के शीशे असमाजिक तत्वों ने तोड़ दिए है तथा भवन से कई बेशकीमती सामान गायब हो गए हैं। दो साल पूर्व खरेखड़ी मार्ग पर तीन करोड़ रुपए की लागत से सार्वजनिक निर्माण विभाग ने कॉलेज भवन का निर्माण कराया था। भवन में बिजली-पानी की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है।
कॉलेज की सुरक्षा के लिए बनने वाली चार दीवारी का निर्माण दो साल से ठंडे बस्ते में है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि वे चारदीवारी का निर्माण नहीं हाेने तक कब्जा नहीं ले सकते। निर्माण विभाग केे एक्सईएन मनोज जैन का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन को कई बार पत्र लिखने के बावजूद चारदीवारी के लिए ले-आउट उपलब्ध नहीं मिला।
कॉलेज प्रशासन को 20 तक लेना होगा कब्जा
नए कॉलेज भवन का आगामी 20 सितंबर तक कॉलेज प्रशासन को कब्जा लेना होगा। इस संबंध में कॉलेज शिक्षा संयुक्त निदेशक (आयोजना) डॉ. दीपाली भार्गव ने कॉलेज प्राचार्य को पत्र लिख कर बताया है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से कॉलेज के भवन का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि नवीन सत्र से संचालन नवनिर्मित भवन में किया जाना है।
भाजपा सरकार ने आवंटित की थी 6 बीघा जमीन
सात साल पूर्व कांग्रेस सरकार ने पुष्कर में राजकीय महाविद्यालय खोलने की मंजूरी दी थी तथा भवन निर्माण के लिए तीन करोड़ का बजट स्वीकृत किया था। तत्कालीन भाजपा सरकार ने कॉलेज भवन के लिए खरेखड़ी मार्ग पर करीब 6 बीघा भूमि आवंटित की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें