गांव नगला तुला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को लुपिन संस्था द्वारा औषधीय पौधरोपण कार्यक्रम तहसीलदार अल्का श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य एवं कृषि कार्यक्रम प्रभारी डा. भीमसिंह की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने ग्रामीणों के सहयोग से तुलसी, एलोवेरा, करीपत्ता, सतावर, नीबू, आंवला आदि के सौ औषधीय पौधे लगाए गए। ग्रामीणों को औषधीय पौधों का संरक्षण करने का संकल्प
दिलाया गया।
इस अवसर पर कृषि कार्यक्रम प्रभारी डा. भीमसिंह एवं महिला विकास कार्यक्रम प्रभारी शालो हेम्ब्रोम ने कहा कि औषधीय पौधों के प्रति लोगों का रूझान बढाने के लिए संस्था द्वारा औषधीय पौधे लगाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक के एक स्कूल का चयन किया गया है। जिले के दस स्कूलों में औषधीय पौधे लगाए जा रहे है।
तहसीलदार अल्का श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक बीमारी में औषधी का विशेष महत्व होता है। इससे सभी बीमारियां जड़ से खत्म हो जाती है।
प्राचीनकाल से ही औषधियों का काफी महत्व है। औषधी से प्रत्येक बीमारी का इलाज संभव है, इसलिए अपने घरों में अधिक से अधिक औषधीय पौधे लगाए। पहले रोगों को इलाज औषधीय पौधों द्वारा ही किया जाता है। इसके बाद जन-जागरूकता कार्यशाला हुई। जिसमें ग्रामीणों को संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करते हुए बताया कि ज्यादा जरूरी कार्य के लिए ही घर से बाहर निकलें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें तथा अपने घर परिवार को भी बचाए।
घर से बाहर निकलने समय मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंस की पालना करें।
ब्लाक कॉर्डिनेटर रामनरेश कटारा ने कहा कि हमें संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक होना चाहिए एवं हाथों को निश्चित अवधि के बाद बार बार साबुन या सेनेटाइजर से धोते रहें व संतुलित पौष्टिक आहार का सेवन करे। इस मौके पर लुपिन ब्लॉक कॉर्डिनेटर रामनरेश कटारा, रिंकू भल्ला, हितेश मित्तल, प्रवर्तन अधिकारी संजीव शर्मा, शारीरिक शिक्षक रामसहाय शर्मा, हंसराम गुर्जर आदि मौजूद रहे।
जनूथर। अपना घर सेवा समिति जनूथर ने कस्वां के भूतेश्वर महादेव मन्दिर के समीप बने मोक्षधाम में कदम व करंज के पौधे लगा कर रखरखाव का संकल्प लिया।समिति अध्यक्ष शिक्षाविद भूदेव लवानिया, कोषाध्यक्ष गिर्राज सैनी, संयोजक गोपाल प्रसाद उपमन ने बताया कि पेड़ों से हमे शुद्ध हवा मिलने से मानव सहित चराचर के जीवमात्र की रक्षा
होती है।
वृक्षों में पक्षी अपना घोसला बनाते है। पौधे लगाना और व उसकी रक्षा करने से यज्ञ के बराबर फल प्राप्त होता है और मनुष्य की आयु बढती है। हरियाली में पलने वाले बच्चे सहनशील व कम गुस्से वाले होते है।
इस मौके पर करतार चौधरी, प्रेमचंद उपमन, मदन जैन, लालसिंह टेवटिया, लाला उपमन आदि ने सहयोग दिया।
भुसावर। माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर परिसर पर संस्था प्रधान चैतन्य प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर पौधे रोपते हुए उनके सरंक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा पेड़ इंसान की जरूरत और जीवन का आधार है।
पेडो से जीवनदायिनी आक्सीजन के साथ फल, फूल, सब्जी, अनाज, लकड़ी आदि मिलती है। प्रत्येक जन अपने जीवन मे कम-से-कम पांच पौधे लगाकर उनका संरक्षण करे। वक्तााओं ने कहा कि पौधों से हमे औषधीय मिलती है जो हमारी विभिन्न बीमारियों में काम आती हैञ इसके साथ रसाई के लिए मसाले भी हमे पौधों से ही प्राप्त होते है। इस असर पर विद्यालय नवीन भवन परिसर पर फल,फूल सहित ओषधि के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर आचार्य प्रमोद सोनी, हरिओम, मोहन मुरारी पांडेय आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें