महारानी श्री जया महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित फौजदार के नेतृत्व में छात्रों ने गुरुवार को ब्रज विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव किया। इस मौके पर कुलपति को दिए ज्ञापन में अध्यक्ष अंकित फौजदार ने बताया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के नाम बीए बीएड, बीएससी बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को छोड़कर सभी विद्यार्थियों को क्रमोन्नत किया जाए।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बीच छात्रों का जीवन बहुमूल्य है, परंतु विश्वविद्यालय अपनी जिद पर अड़ा है और विद्यार्थियों की परीक्षाओं को कराना चाहता है।
केंद्र सरकार की गाइडलाइन के द्वारा प्रदेश के राजस्थान विवि,मत्स्य विवि एवं अन्य विवि ने प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को क्रमोन्नत कर दिया है। फौजदार ने कहा की बृज विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ ऐसा अन्याय क्यों किया जा रहा है। इसलिए विद्यार्थियों को भी बिना परीक्षा के अगली कक्षाओं में क्रमोन्नत किया जाए।

साथ ही स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के क्रमोन्नत विद्यार्थियों का रिजल्ट जल्द जारी करें ताकि विद्यार्थी स्कॉलरशिप के लिए अंकतालिका लगा सकें। फौजदार ने कहा कि विश्वविद्यालय ने अगर मांगे नहीं मानी तो भूख हड़ताल करेंगे। इस अवसर पर छात्र नेता अमित फौजदार, दीपक महल, सौरभ, रमेश, रानू आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top