जिले की प्रत्येक पंचायत समिति से पांच श्रेष्ठ किसानाें का चयन किया जाएगा। जिले की पंचायत समितियाें से चयनित किसानों को आत्मा योजनांतर्गत पुरस्कार के रूप में 10-10 हजार रुपए मिलेंगे। जिले की 17 पंचायत समितियाें से 85 किसानाें का पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा। इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 5-5 कृषकों का चयन प्रत्येक पंचायत समिति से किया जाएगा।
प्रत्येक पंचायत समिति से एक उद्यम के लिए एक ही कृषक का चयन किया जाएगा। इस प्रकरण में संपूर्ण जिले की 17 पंचायत समितियों में से 85 कृषकों का चयन पुरस्कार के लिए कर उनको नकद पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग ने आत्मा योजनांतर्गत तैयारी शुरू कर दी है।
प्रगतिशील कृषकों को 30 सितंबर तक आवेदन करना है। इसके बाद कृषि विभाग की गठित कमेटी भौतिक सत्यापन कर प्रगतिशील कृषकों का चयन करेगी। कृषि विभाग के अनुसार कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) के तहत कृषि उद्यमों के श्रेष्ठ कृषकों को राज्य, जिला तथा पंचायत समिति स्तर के लिए चयन कर पुरस्कृत किए जाने का प्रावधान है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें