मानसून सक्रिय होने से शहर समेत गांवों में शनिवार को मूसलाधार बारिश हुई। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बरसे नहीं। हालांकि अभी हवाओं का दबाव क्षेत्र बनने से आगामी 24 घंटे में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में 41 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जिले में सबसे अधिक सेड़वा में 100 एमएम पानी बरसा।
रामसर में 65, बायतु 17, गिड़ा 15, शिव 2, गडरारोड 27, चौहटन 15, धोरीमन्ना व सिवाना में दो-दो एमएम बारिश हुई। लंबे अर्से बाद मानसून सक्रिय होने से कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। गांवों में मूसलाधार बारिश से खरीफ फसलों को जीवनदान मिला। इसके साथ पारा गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश से तापमान 2 डिग्री के करीब गिरकर 36 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं रात का पारा भी गिरकर 25.9 डिग्री पहुंच गया है।
आगे क्या: आगामी 24 घंटों में तेज बारिश की संभावना
पश्चिमी राजस्थान में अगले 24 घंटों में मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। अलग-अलग तरह के 4 सिस्टम सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने तीन दिन पहले ही चेतावनी जारी की थी। पश्चिमी राजस्थान के 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। हवाओं का दबाव क्षेत्र बनने से बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 24 घंटों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें