स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में केंद्र सरकार प्रवर्तित नशा मुक्त भारत अभियान की शुरूआत की गई। अभियान के दौरान जिला, उपखंड एवं ब्लॉक स्तर पर व्यापक स्तर पर आमजन के लिए नशा मुक्ति जागरूकता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शनिवार को सूचना केंद्र में जिला कलेक्टर विश्राम मीणा एवं पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद जिला कलेक्टर मीणा ने कहा कि जिले में आयोजित होने वाले नशा मुक्त भारत अभियान के कार्यक्रम आमजन विशेषकर युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागृत करने में कारगर साबित होंगे। उन्होंने अभियान के अंतर्गत चिकित्सा विभाग के स्वास्थ्य मित्र तथा नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों की सक्रिय भागीदारी लेने के निर्देश दिए।


इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान आगामी 31 मार्च तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, विद्यालय एवं कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम, निजी एवं राजकीय कॉलेजों में जागरूकता के लिए छात्र क्लबों का गठन, व्यसन से ग्रसित लोगों की पहचान कर उनकी काउंसलिंग एवं उपचार, अवैध नशीली दवाओं, शराब, अफीम, गांजा की प्रभावी रोकथाम, व्यसन मुक्ति संबंधी दवाओं की उपलब्धता, पंचायत एवं नगरीय निकायों पर रथ यात्रा एवं जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न प्रचार माध्यमों से नशा मुक्ति मुहिम का व्यापक प्रचार प्रसार सहित विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top