इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, फार्मेसी तथा आर्किटेक्चर के यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 2 फरवरी को हुई प्रवेश परीक्षा डब्ल्यूबी-जेईई का रिजल्ट 7 अगस्त को घाेषित हाे गया है। वेस्ट बंगाल ज्वाॅइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड ने काउंसलिंग की गाइडलाइन जारी कर दी है। कोविड-19 के कारण एडमिशन/काउंसलिंग प्रोसेस को ऑनलाइन कर दिया गया है।
ये फैसला स्टूडेंट्स की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए स्टूडेंट्स को रिपोर्टिंग सेंटर पर ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स के साथ स्वयं उपस्थित होना होता था, लेकिन सत्र 2020-21 के लिए इस प्रोसेस को भी पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार स्टूडेंट्स को जरूरी डॉक्यूमेंट ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
एक्सपर्ट ने बताया कि डॉक्यूमेंट्स की जांच भी ऑनलाइन होगी तथा परिणाम की सूचना स्टूडेंट्स को एसएमएस से दे दी जाएगी। काउंसलिंग के न्यूनतम 3 राउंड आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक राउंड के बाद शेष सीटों की संख्या घोषित की जाएगी।
काउंसलिंग की प्रक्रिया में चॉइस फिलिंग, चॉइस लॉकिंग के बाद सीट अलॉटमेंट की प्रोसेस पूरी की जाएगी। देव शर्मा ने बताया कि स्टूडेंट्स चॉइस फिलिंग की प्रोसेस के बाद चॉइस लॉकिंग का कार्य आवश्यक तौर पर करें। यदि स्टूडेंट्स द्वारा चॉइस लॉक नहीं की गई तो उसे सीट अलॉट नहीं की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें