आदर्श नगर घाट गेट स्थित शिव शंकर कॉलोनी में कचरे व आवारा सुअरों से कॉलोनी वासियों का रास्ते पर निकलना दूभर हो गया है,स्थानीय निवासियों ने बताया कि 60 फीट रोड पर नियमित रूप से कचरा व आवारा पशुओं ने जीना मुश्किल किया हुआ है बारिश के इस मौसम में कचरे में से दुर्गंध इतनी ज्यादा आती है कि लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
कचरे के साथ-साथ कहां सुअरों ने भी गंदगी कर रखी है पूरे समय आवारा सुअर इस कचरे के पास पानी में अपनी जगह बना कर लेटे रहते हैं जिससे आवागमन भी प्रभावित होता है इसकी शिकायत कई बार निगम में भी की गई परंतु इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें