भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार काे रिश्ते शर्मसार करने का मामला सामने आया। एक पिता अपनी बेटी का दस साल से देह शोषण कर रहा था। बेटी ने डाक से पुलिस को शिकायत भेजी है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उसका पिता रेलवे में है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक लड़की ने पुलिस को डाक के माध्यम से एक प्रार्थना-पत्र भेजा, जिसमें उसने बताया कि
उसका पिता ही उससे पिछले करीब दस वर्षों से दुष्कर्म कर रहा है। मना करने पर उससे मारपीट करने व खर्चा-पानी बंद करने की धमकी देता था। उसकी छोटी बहन ने इसकी जानकारी उसके मामा काे दी। मामा को पता लगने पर उसने समझाइश की, लेकिन कुछ दिनों बाद वह वापस उससे दुष्कर्म व मारपीट करने लगा। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। उसने लिखा है कि पिता रेलवे में कर्मचारी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें