निकाह में मोटरसाइकिल लेने के बावजूद ऐन वक्त पर बारात नहीं लाने की धमकी दे ट्रैक्टर की मांग करना एक नौगांवा क्षेत्र निवासी वर पक्ष को भारी पड़ गया। गरीब वधू पक्ष के साथ आ खड़े हुए पूरे गांव ने पहले तो बेटी का दूसरी जगह रिश्ता करा विदा भी कर दिया। फिर दहेज लोभी परिवार को ट्रैक्टर देने की शर्त मान लेने की बात कह बारात बुला ली।
इसके बाद ट्रैक्टर मांग रहे दूल्हे और उसके पिता को घर में बिठा लिया और जमकर पिटाई की। लालची वर पक्ष को शादी से पहले ली मोटरसाइकिल की कीमत चुका जान छुडा़नी पड़ी। मामले की सूचना पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिले के चिडवाई गांव निवासी युवती का विवाह नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव कर्मला निवासी युवक के साथ तय हुआ था। बारात गुरुवार को आनी थी। घर में सब तैयारी हो चुकी थी।
बारात आने से एक रात पहले वर पक्ष का फोन आया कि कल दहेज में फार्मट्रेक ट्रेक्टर दोगे तो ही बारात आएगी। इस खबर से गरीब परिवार सकते में आ गया। वधू पक्ष 5 दिन पहले ही लड़के के पिता के नाम नई सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल खरीद उन्हें सौंप चुका था। ऐसे में गांव के लोगों ने दहेज लोभियों को सबक सिखाने की ठानी और ऐसा कर भी दिखाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें