इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु द्वारा बीएस-रिसर्च पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए जेईई मेन का परीक्षा परिणाम अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पूर्व में रजिस्ट्रेशन कर चुके स्टूडेंट्स अब 26 सितंबर शाम 5 बजे तक जेईई मेन का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। इससे पहले जेईई मेन का परीक्षा परिणाम अपलोड करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर थी।
एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित स्टूडेंट्स के लिए जेईई मेन का आयोजन गुरुवार को किया है। यदि इन स्टूडेंट्स का परीक्षा परिणाम 26 सितंबर या इससे पूर्व घोषित कर दिया जाता है तो पात्र स्टूडेंट्स को आईआईएससी के बीएस-रिसर्च
पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध हो जाएगा। शर्मा ने बताया कि आईआईएससी, बेंगलुरु द्वारा 12वीं में अध्ययनरत, उत्तीर्ण स्टूडेंट्स के लिए बैचलर ऑफ साइंस, बीएस-रिसर्च पाठ्यक्रम चलाया जाता है। बीएस-रिसर्च पाठ्यक्रम उद्योग जगत की वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसी वजह से देशभर के प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं।
जेईई एडवांस्ड : बढ़ सकती हैं आईआईटी की सीटें, घट सकती है कटऑफ
जेईई एडवांस्ड परीक्षा 27 सितंबर को देश के 212 शहरों में होगी। परीक्षा का परिणाम 5 अक्टूबर सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। इस साल फीमेल पूल कोटा 17 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत अाैर ईडब्ल्यूएस रिजर्वेशन को 4 से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने से आईआईटी में सीटें बढ़ने की संभावना है। आईआईटी में सीटें बढ़ने पर इस वर्ष ज्यादा विद्यार्थियों को काउंसलिंग कॉल आ सकते हैं। माना जा रहा है कि इनफोर्मेशन बुलेटिन में
जारी की गई कटऑफ कम होने की संभावना है। आमतौर पर आईआईटी में सीटों के अनुरूप ही स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ाते हुए काउंसलिंग की सूची जारी की जाती है। पिछले कुछ वर्षों से सीटों से करीब तीन गुना स्टूडेंट्स को काउंसलिंग कॉल आती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें