क्षेत्र में गत 19 सितंबर की रात काे करवाड़ में 30 लाख रुपए व गहनाें की चाेरी करने और राेकने पर पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार काे चार आरोपियों काे गिरफ्तार किया है। अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस काे और भी वारदातें खुलने की उम्मीद है।ग्रामीण एसपी शरद चाैधरी ने बताया कि गत रविवार रात काे इटावा थाना क्षेत्र के करवाड़ में रेस्टाेरेंट संचालक गिरिश नामा के घर में चाेराें ने
छत पर गेट ताेड़कर सीढ़ियाें से घर में प्रवेश किया था। वहां से चाेर 30 लाख रुपए और जेवर चुरा ले गए थे। यह लाेग बाइकाें से आए थे। वारदात काे अंजाम देकर लाैटते समय शक हाेने पर पुलिस ने जब इन्हें राेकना चाहा ताे सभी आराेपी तेज गति से भाग निकले। जब इटावा पुलिस ने इनका पीछा किया ताे यह अयाना पहुंच गए और पीछा कर रही पुलिस पर फायरिंग की। तब इटावा पुलिस में 30 लाख रुपए व जेवर चाेरी और
अयाना थाने में पुलिस पर फायरिंग का केस दर्ज करवाया गया था। एसपी ने बताया आराेपियाें की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। जांच में दाेनाें वारदात में कंजर गिराेह के शामिल हाेने की सूचना मिली। एएसपी पारस जैन ने बताया कि वारदात में बरामद की दो बाइक के मालिकों के नाम-पतों के आधार पर झालरापाटन क्षेत्र में रहने वाले कंजर गैंग के बदमाशों पर नजर रखी । पुलिस ने झालावाड़ सदर
थाना क्षेत्र के बिरियाखेड़ी निवासी विनोद पुत्र नीमचंद, भूरिया पुत्र हेमराज, राघुसिंह पुत्र हरिओम कंजर और गजरालाल पुत्र शांतिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्हाेंने अपने साथियाें के साथ मिलकर करवाड़ गांव में चाेरी व पुलिस पर फायरिंग करना स्वीकार किया। इस पर चाराें काे गिरफ्तार कर लिया गया। शेष आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस जुटी है। आराेपियाें के विरुद्ध पूर्व में हत्या, लूट, डकैती की योजना बनाने,मारपीट व अवैध हथियार के प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस टीम में यह रहे शामिल : आराेपियाें काे गिरफ्तार करने वाली जिला विशेष टीम में इंस्पेक्टर रामलक्ष्मण, थाना अयाना से राजेंद्र मीणा, महिपाल व मुकेश, इटावा से मुकेश मीणा, बनवारी व झालावाड़ से बाबूलाल मीणा, सुरेश गुर्जर, चंद्रशेखर शर्मा, योगेश गुर्जर, भजनलाल, शाकिब पठान, नरेंद्र नागर, भानाराम, मोहम्मद शरीफ, धीमाराम शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें