शहर के एक व्यक्ति ने गुरुवार काे पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की मांग काे लेकर कलेक्टर को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में परिवादी संजय आर्य ने बताया है कि उसके साथ टेंडर दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई।
इस संबंध में जुलाई माह से एसपी ऑफिस, डीआईजी ऑफिस, कलेक्टर ऑफिस में भी कई बार कर चुका है, लेकिन पुलिस आरकेपुरम कोई सुनवाई नहीं कर रही है। थाने से यही जवाब मिल रहा है कि जांच चल रही है। आखिरकार परेशान होकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है।टेंडर दिलाने के नाम पर हुई थी ठगी : परिवादी संजय ने बताया कि वह मैकेनिकल
इंजीनियर हैं। पंजाब की एक पार्टी ने उन्हें पंजाब में बड़ा टेंडर दिलाने की बात बाेलकर 12 लाख रुपए लिए थे। जैसे ही उन्हें पैसा मिला ताे उस व्यक्ति ने उनसे बात करना बंद कर दिया। इसके सभी दस्तावेज भी पुलिस को उपलब्ध करवादिए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें