किसान विधेयकों के खिलाफ कोटा में छावनी चौराहा पर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर विधेयक की प्रतियां जलाई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय किसान सभा, किसान सर्वोदय मंडल, अखिल भारतीय किसान फेडरेशन, किसान महापंचायत, बैंक, बीमा सहित विभिन्न केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी, महिला समिति के अलावा बंद को समर्थन दे रहे है। इस दाैरान कार्यकर्ताओं को फतेहचंद

बागला, दुलीचंद बोरदा, महेन्द्र नेह, नवीन पालीवाल, रविंद्र सिंह, पुष्पा खींची, नंदलाल धाकड़, जितेन्द्र सिंह, राजेन्द्र मीना, हंसराज चौधरी, आदित्य देव, महेन्द्र पाण्डे, उमाशंकर ने सं‍बोधित किया। सभी वक्ताओं ने कोटा में भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक विधेयक वापस नहीं लेते आंदालन जारी रहेगा।

आज रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर करेंगे प्रदर्शन

किसान सर्वाेदय मंडल के किसाननेता अब्दुल हमीद गाैड़ ने बताया कि अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर पर सभी किसान संगठन व अन्य सभी समर्थक संगठन मिलकर शुक्रवार को 12.30 बजे छावनी चौराहा से रैली निकालेंगे। कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम तीनों विधेयकों को निरस्त करने की मांग की जाएगी। काेराेना काे देखते हुए रैली के दाैरान साेशल डिस्टेंस व प्रत्येक व्यक्ति के मास्क जरूर लगाया जाएगा। अगर काेई ऐसा नहीं करता है,ताे उसे रैली में शामिल नहीं हाेने दिया जाएगा।

इंटक ने नयापुरा में किया प्रदर्शन

आप यूथ विंग कोटा के कार्यकर्ताओं ने संभाग अध्यक्ष उत्कर्ष शर्मा के नेतृत्व में नयापुरा चौराहे पर केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिलों का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मिथलेश सुमन, भगवान सिंह, चीनू भाटिया, सत्यनारायण पारेता, राजेन्द्र मीणा, गिर्राज सेन, ऋषभ महावर, नवीन पालीवाल, चंद्रप्रकाश श्रृंगी, बद्रीलाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामलाल गाेचर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश चाैहान, महिला जिला इंटक अध्यक्ष सुमन मठसिंघला ने किसान बिल का विराेध करते हुए 25 सितंबर काे हाेने वाले भारत बंद का समर्थन किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers burn copies of agricultural bills, call for Bharat bandh today, various organizations protest against agricultural bills
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top