गुरुवार को 46 नए कोरोना मरीज मिले हैं। नए अस्पताल में भर्ती 5 मरीजों की मौत हुई है। इनमें एक महिला भी शामिल है, लेकिन जयपुर से जारी आंकड़ों में एक भी मौत नहीं दर्शाई गई है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के एक असिस्टेंट प्रोफेसर कोरोना पॉजिटिव आए हैं। रेलवे का एक कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। कोटा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 8647 हो गई है। मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट
प्रोफेसर काे नए अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोविड हाॅस्पिटल में जिन व्यक्तियों की मौत हुई है उनमें भीमगंजमंडी क्षेत्र के बुजुर्ग, बूंदी के लाखेरी के 68 साल के पुरुष, सुल्तानपुर की 31 साल की महिला, बूंदी जिले के बरूंधन के 46 वर्षीय पुरुष व उदयपुर कांकरोली के 52 साल के पुरुष शामिल हैं। एमबीएस अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव अाए 9 मरीजों में 3 इंडोर व 6 आउटडोर के मरीज शामिल हैं।
2 मरीजाें काे निजी हाॅस्पिटल में शिफ्ट कराया : सीएमएचओ डॉ. बीएस तंवर ने बताया कि गुरुवार को होम आइसोलेशन वाले मरीजों के सुपरविजन में लगी टीमों ने 28 मरीजों को दवाइयां उपलब्ध करवाईं। तबीयत बिगड़ने पर एक मरीज को सुधा और एक को कोटा हार्ट में रैफर किया गया। दो को अलनिया व एक मरीज को जैन जनोपयोगी कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि रेलवे अस्पताल में शुक्रवार से कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव हुए मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इसके लिए 60 बेड सुरक्षित रखे गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें