स्वायत्त शासन विभाग ने नगर निगम के एक्सईएन प्रशांत भारद्वाज, उनके पीए दाैलत शर्मा तथा 7 फायरमैन के तबादले किए हैं। एक्सईएन का तबादला चूरू तथा उनके पीए का तबादला भरतपुर नगरपालिका में किया गया है। एक्सईएन काे शाम काे रिलीव भी कर दिया गया। इन आदेशो से नगर निगम में दिनभर हलचल बनी रही। कारण जानने के लिए कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक एक-दूसरे से पूछते रह। बताया जा रहा है कि पिछले दिनाें कैथूनीपाेल से सूरजपाेल तक की सड़क और नाली सही नहीं बनने के कारण मकानाें में पानी भर गया था और इसकी शिकायत यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल तक पहुंची थी। निगम द्वारा इसकी जांच भी की

गई थी। इसी वजह से तबादले हुए हैं। दाेनाें अनुभागाें के ट्रांसफर आदेश अलग-अलग तारीखाें के हैं। एक्सईएन व उनके पीए का ट्रांसफर आदेश 16 जबकि साताें फायरमैन के ट्रांसफर आदेश 22 सितंबर काे जारी हुए हैं। फायरमैन देवेंद्र कुमार का किशनगढ़, इकबाल माेहम्मद का हिंडाैनसिटी, रवि वर्मा का अजमेर, रविंद्र ताेमर का दबड़ा, मुकेश तंवर का देवली, पवन कुमार का ब्यावर व रईस कुरैशी का बारां ट्रांसफर किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Complaint of corporation's axon, transfer of their PA and 7 firemen, reached UDH minister Shanti Dhariwal
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top