सूचना प्रोद्यौगिकी एवं संचार विभाग ने 1 अक्टूबर से ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सभी सेवाओं की दरें एक समान करते हुए सभी सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपए एवं वाणिज्यिक सेवाओं के लिए 100 रुपए प्रति सेवा निर्धारित कर किया गया है।
प्रति ट्रांजेक्शन 10 रुपए, 2000 रुपए तक की फीस के लिए 2 रुपए की वृद्धि की गई है। नई दरों की सूची एक अक्टूबर से ई मित्र केंद्र पर प्रदर्शित करनी होगी। अन्यथा कार्रवाई होगी। पीबीसी कार्ड पर प्रमाण पत्रों का प्रिंट आउट 30 रुपए, सरकार की अाेर से प्रमाणित प्री-प्रिंटेड स्टेशनरी पर प्रमाण-पत्रों का प्रिंट आउट 20 रुपए
प्रति पृष्ठ तथा ए-फाॅर शीट (सादे कागज पर) पर प्रिंट आउट 10 रुपए प्रति पृष्ठ है। सूचना प्रोद्यौगिकी एवं संचार विभाग की संयुक्त निदेशक रूचि गोयल के अनुसार जिले के समस्त ई मित्र कियोस्कों को नई दरों वाली रेट लिस्ट लगवाने के लिए एक माह का समय दिया गया था।
तेज आंधी से नरमे को नुकसान रावलामंडी| शुक्रवार को चली तेज आंधी के साथ लू ने खरीफ की नरमा फसल को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। किसानों ने बताया कि तेज आंधी के साथ चली लू से नरमा के पौधे मुरझा गए हैं। उन्होंने बताया कि पकाव के दौर से गुजर रही नरमा की फसल को एक दिन चली लू व आंधी ने झुलसा दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें