नगर निगम प्रशासन की ओर से शुक्रवार काे कोरोना जागरूकता अभियान के तहत नगर निगम से रैली निकाली गई। रैली के आगे ड्राेन उड़ता हुआ चल रहा था, जिसके पीछे अग्निशमन की छह बाइक चल रही थी। यह काेराेना से बचाव का संदेश देने के साथ ही आमजन काे मास्क लगाने, साेशल डिस्टेंसिंग की पालना करने का संदेश दे रही थी। बाइक शहर में घूमने के साथ ही ड्राेन की सहायता से यह निरीक्षण किया जाएगा कि किन व्यापारियों ने काेराेना के नियमों की पालना नहीं की है।

ऐसे लाेगाें की दुकानें सीज करने के साथ ही चालान भी बनाया जाएगा। रैली काे आयुक्त खुशाल यादव, उपायुक्त गजेंद्र सिंह रलावता और देविका ताेमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त रलावता ने बताया कि निगम ने नाे माॅस्क, नाे सर्विस, ऑफलाइन और ऑनलाइन आओ साझा करें अभियान की शुरुआत की है। रैली में व्यापारियों से शपथ पत्र भी भरवाए गए।

रैली नगर निगम परिसर से शुरू होकर चूडी बाजार, चौपड़, गोल प्याऊ चूड़ी बाजार हाेते हुए नगर निगम परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। अभियान 25 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। उपायुक्त ने बताया कि अधिकारियों व कर्मचारियों ने काेराेना काे लेकर अपनी आवाज में संदेश रिकॉर्ड किए हैं। इन संदेशों काे भी साेशल मीडिया के अलावा शहर में रेडियो के माध्यम से प्रसारित करवाए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Municipal corporation blows up the rally, message to avoid infection in rally
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top