जिस तरह से कांग्रेस नेताओं ने जयुपर में काेराेना काल में धारा 144 ताेड़ते हुए प्रदर्शन किया। इसी तरह से अब बीजेपी भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की तैयारी कर ली है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने हल्ला बाेल कार्यक्रम के तहत 5 अक्टूबर काे सभी जिला मुख्यालयाें पर प्रदर्शन की घाेषणा की है । इसमें पार्टी के जनप्रतिनिधि, प्रमुख कार्यकर्तागणओं काे जुटने और मजबूती से प्रदर्शन में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

पूनियां ने कहा कि पीड़ितों एवं उनके परिजनों के आंसू पोंछने का कार्य करें। प्रदेशभर में पीड़ित माताओं-बहनों पर अत्याचारों की एक लंबी फेहरिस्त है, लेकिन न्याय दिलाने के लिए सरकार ठीक ढंग से आगे नहीं आ पाई है। गहलोत सरकार को जगाने के लिए बीजेपी 4 अक्टूबर को साेशल मीडिया पर अभियान भी चलाएगी।

5 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन


पूनियां ने कहा कि राजस्थान दुष्कर्म के मामलों में पहले नंबर पर है, अपराधों के मामले में दूसरे स्थान पर है। यह स्थिति चिंतानजक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। इन मामलों को लेकर बीजेपी की तरफ से राज्यपाल कलराज मिश्र से हस्तक्षेप की मांग भी रखेगी। जल्द ही बीजेपी का एक प्रतिनिधी मंडल राज्यपाल से मिलेगा।

हाथरस जाने के लिए डोटासरा दिल्ली पहुंचे, डीएनडी टोल से वापस आए

टोल पर जाम लगने से पीसीसी चीफ नहीं गए यूपी
हाथरस की घटना को लेकर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के समर्थन में राजस्थान से कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी अन्य कई कांग्रेसी नेताओं के साथ दिल्ली पहुंचे। यहां से वे राहुल व प्रियंका के साथ एआईसीसी की बस में बैठक हाथरस की तरफ रवाना हुए। लेकिन बाद में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राहुल व प्रियंका को हाथरस जाने की अनुमति मिलने के बाद डोटासरा नोएडा में डीएनडी टोल पर ही रुक गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी के चलते टोल पर जबरदस्त जाम भी लग गया।

इसके बाद राहुल व प्रियंका गांधी कार से हाथरस की तरफ रवाना हो गए। वहीं डोटासरा वापस दिल्ली की तरफ रवाना हो गए और शाम को दिल्ली से जयपुर के लिए प्रस्थान कर गए। डाेटासरा ने कहा कि हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों का दुख बांटने जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हुआ अशोभनीय व्यवहार यूपी सरकार के कुशासन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ की अराजकता को देख रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हाथरस जाने के लिए डोटासरा दिल्ली पहुंचे, डीएनडी टोल से वापस आए
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top