महाराजा जस्सासिंह मार्ग पर एक युवक पर कुछ लाेगाें ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात रविवार सुबह करीब 9 बजे हुई। घायल काे िजला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। काेतवाली पुलिस ने घायल के पर्चा बयान पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
हमले की वजह और आराेपियाें की तलाश की जा रही है। ड्यूटी अधिकारी एएसआई रमेशचंद्र ने बताया कि कमीनपुरा निवासी घायल युवक इस्पिंद्रसिंह की एच ब्लाॅक डिग्गी के पास वीसा कंसल्टेंसी का ऑफिस है। वह वहीं किराए के मकान में रहता है। किसी बात काे लेकर शनिवार रात काे एच ब्लाॅक डिग्गी के पास इसी गुट का झगड़ा हुआ था लेकिन किसी ने परिवाद नहीं दिया। रविवार सुबह परिवादी अपने दाेस्त के साथ बाइक पर जिला अस्पताल दवा लेने पहुंचा लेकिन डाॅक्टर नहीं हाेने के कारण वह वापस लाैट रहा था।
महाराजा जस्सासिंह मार्ग पर बेरी वाले बाग के निकट उस पर पुरानी आबादी निवासी इरम खान रिजवी, सलीम खान, सेमी रिजवी, सेतिया फार्म निवासी गाैरव मेघवाल, मुरली सैनी सहित दाे-तीन अन्य ने एक राय हाेकर हमला कर दिया।
परिवादी के पेट और पीठ पर चाकू मारे ौर लाठियाें से मारपीट कर आराेपी फरार हाे गए। घायल के पर्चा बयान पर आराेपियाें पर हत्या के प्रयास के आराेप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित के पर्चा बयान के बाद नामजद आराेपियाें की तलाश में दाे टीमाें ने छापेमारी की लेकिनआराेपी फरार हाे गए।
उनकी तलाश की जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि इस्पिंद्रसिंह पर हमले की अभी तक काेई साफ वजह सामने नहीं आई है।आराेपियाें को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में साफ हाेगा कि युवक पर घटना के पीछे क्या कारण रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें