शहर में मानसून की विदाई के बाद अब दिन में गर्मी की संभावनाएं बढ़ेंगी, हालांकि रात के बाद कुछ ठंड का अहसास बढ़ेगा। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को मानसून विड्रॉ कर लिया गया है तथा इस बार बारिश औसत से ज्यादा हुई है। मानसून की विदाई के साथ हवाओं का रूख भी बदलेगा, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव होगा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी कुछ दिन गर्मी का असर बढ़ेगा तथा इसके बाद जब हवाओं का रुख बदलेगा तो तापमान उतरने लगेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस माह के तीसरे सप्ताह के बाद गर्मी का असर कम होना शुरू होगा। उधर रविवार को खुली धूप थी, इससे शहर में गर्मी का असर ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पास तथा न्यूनतम पारा 25 के पार चला गया। तापमान सोमवार को बढ़ने की संभावना है।
अभी गर्मी की संभावनाएं क्यों
शहर में मानसून के दौरान दक्षिणी हवाएं चलती हैं, लेकिन अब ये हवाएं बदल कर पश्चिमी होने लगेंगी। इसकी वजह से शहर में गर्मी का असर बढ़ता हुआ दिखाई देगा।
तीसरे सप्ताह से सर्दी क्यों ?
अक्टूबर अंत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाते हैं। इनकी वजह से उत्तरी व पूर्वी हिस्सों में बर्फबारी होती है तथा बर्फीली हवाओं के साथ तापमान उतरता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें