करवा चौथ पर्व पर बुधवार को पवन गैस एजेंसी के तत्वावधान में 101 सुहागिन जोड़ों के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया गया। एजेंसी डायरेक्टर पवन शर्मा ने बताया कि 101 सुहागिन जोड़ों का चयन कर एजेंसी के अधिकारी व कर्मचारी उनके घर गए। इसके बाद जोड़ों को गुलाब का फूल, सुहाग के प्रतीक चिन्हों मेहंदी कोण, बिंदिया, हेयर बैंड, रूमाल, मिठाई आदि देकर उनका सम्मान किया गया।
एजेंसी प्रबंधक मनीष यादव ने बताया कि यह परपंरा लगातार 17 वर्षों से जारी है। इसमें सामाजिक सरोकारों की शृंखला में सम्मानित उपभोक्ताओं के सुहागिन जोड़ों का सम्मान किया जाता है। वार्ड 19 निवासी रुकमा देवी गुर्जर ने अपने पति रामस्वरूप गुर्जर को हेलमेट देकर करवा चौथ महोत्सव मनाया।
रुकमा देवी ने बताया कि महिलाएं करवा चौथ का व्रत कर अमर सुहाग की कामना करती हैं। ऐसे में महिलाओं को व्रत के साथ पति की लंबी आयु के लिए समय समय पर सुझाव व जीवन में उपयोग आने वाली सुरक्षा उपकरणों का भी ध्यान रखना चाहिए।
कस्बे में करवा चौथ का पर्व मनाया गया। कोरोना संक्रमण के बीच सुहागिनों ने अपने पति के सौभाग्य, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। शाम को चौथ माता और गणेशजी की पूजा कर कथा सुनी। रात्रि में चंद्रोदय के बाद चंद्रमा के दर्शन करके अघ्र्य अर्पित करने के बाद छलनी से चांद व सुहाग को देखकर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोला।
रुक्मणी मीणा ने करवा चौथ पर भी कोविड सेंटर पर सेवा दी
करवां चाैथ पर जहां महिलाएं अपने घरों में उत्सव मना रही थी, वहीं दूसरी ओर कोविड सेंटर सांवली मैं वार्ड बॉय के रूप में रुक्मणी मीणा सेवा दे रही थी। महिलाओं के सबसे बड़े पर्व करवा चौथ के दिन बुधवार को भी वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी कर रही थी। उसने कहा कि करवा चौथ के दिन भी मैं ड्यूटी पर आई। क्योंकि यह मानव सेवा का काम है।
मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है, जिन लोगों की आज वो सेवा कर रही है, उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना उनके घर पर हो रही है। रुक्मणी ने बताया कि ड्यूटी से फ्री होने के बाद रात में घर जाकर वे सारा कार्य करेगी और चांद को अर्घ्य देकर अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करेगी। उसके पति महावीर मीणा भी यही कोविड सेंटर पर वार्ड्ड बॉय के रूप में ड्यूटी कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें