पेज

गुरुवार, 5 नवंबर 2020

फीस व आरटीई सहित कई मांगें पूरी करने की मांग

गैर सहायता प्राप्त शिक्षण सस्थाओं के संगठन स्कूल शिक्षा परिवार की ओर से स्कूलों को खोलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा की अगुवाई में एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में स्कूलों को आरटीई का भुगतान शीघ्र करने, स्कूलों को शीघ्र खोलने, नए सत्र की सम्पूर्ण फीस जमा करवाने के आदेश निकालने सहित अन्य मांगों को शामिल करते हुए निजी स्कूलों द्वारा सड़कों पर उतरकर शैक्षणिक कार्य का पूर्णत बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

इस अवसर पर संगठन के नंदकिशोर भामू, भंवरसिंह सियाग, कृष्ण शर्मा, महिपाल ढाका, महेंद्र थाकन, राजेन्द्र सिंह, सांवरमल जाखड़, गीगराज निठारवाल, सुखदेव माली, प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।

स्कूल शिक्षा परिवार ब्लॉक शाखा की टीम द्वारा निजी स्कूल संचालकों की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी, तहसीलदार व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। स्कूल शिक्षा परिवार ब्लॉक अध्यक्ष छोटेलाल माहिच ने बताया कि कोरोना जैसी विषम परिस्थिति में निजी स्कूलों का बकाया आरटीआई भुगतान दीपावली से पूर्व करने की मांग के साथ निजी स्कूलों द्वारा जमा एफडी व बालिका शिक्षा फंड की राशि तीन साल में वापस जमा कराने की शर्त पर राहत के तौर पर स्कूलों को लौटाई जाए।

स्कूल खुलने पर नवीन प्रवेश के लिए पोर्टल पुनः खोला जाए, भविष्य में आरटीई एवं शाला दर्पण पोर्टल खुलने की स्थिति समान रहे, इसमें कोई भेदभाव नहीं हो, 17 नवंबर से कक्षा एक से 12 तक के स्कूल खोले जाएं, हाईकोर्ट की एकल पीठ के निर्णय को लागू करने के लिए 28 अक्टूबर के आदेश में संशोधन करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।

ब्लॉक अध्यक्ष छोटेलाल ने सरकार द्वारा मांगों पर विचार नहीं करने पर गुरुवार से ऑनलाइन शिक्षा बंद करने एवं परिजनों सहित सड़कों पर उतरने की बात कही। ब्लॉक अध्यक्ष छोटेलाल, जिला सहसचिव केसरदेव, ब्लॉक सचिव शिवदयाल, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप, सहसचिव तारामणि, संरक्षक मेवाराम प्रजापति आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand to fulfill many demands including fees and RTE
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें