पुलिस कांस्टेबल की शुक्रवार से शुरू हुई भर्ती परीक्षा रविवार काे समाप्त हाे गई। शनिवार काे 22 सेंटराें पर हुई परीक्षा में दाे पारियाें में 26832 में से 17274 अभ्यर्थी पहुंचे। पहली पारी में 52.66 प्रतिशत और दूसरी पारी में 76.09 प्रतिशत उपस्थिति रही। इसी तरह तीन दिन में 78000 पंजीकृत अभ्यर्थियाें ने जिले के 761 पदाें पर 46563 ने परीक्षा दी। पहले दिन शुक्रवार काे 26832 में से 11308 और दूसरे दिन 17981 अभ्यर्थियाें
ने परीक्षा दी। इन सभी काे अब परिणाम आने का इंतजार है। क्याेंकि 761 पदाें के पांच गुणा अभ्यर्थियाें का चयन हाेगा और चयनिताें काे फिर दाैड़ और शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल किया जाएगा। चयन की पूरी प्रक्रिया के बाद मई 2021 तक नियुक्ति संभव है। एसएसपी कैलाश चन्द्र बिश्नाेई ने बताया कि तीनाें दिन में नकल या काेराेना का काेई भी प्रकरण सामने नहीं अाया।
शारीरिक दक्षता में पांच किमी तक होगी दौड़
{पुरुष काे 5 किमी की दाैड़ 25 मिनट मेंऔर महिला काे 5 किलाेमीटर दाैड़ 35 मिनट में पूरी करनी हाेगी।
{पुरुष अभ्यर्थी की ऊंचाई 168 सेमी और महिला की 152 सेमी।
{पुरुष अभ्यर्थी में न्यूनतम सीना बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाने पर 86 सेमी जिसमें कम से कम 5 सेमी फुला हुआ जरूरी है और यह महिलाओं में लागू नहीं हाेगा।
न्यूनतम वजन महिलाओ में 47.5 किलाे ओर पुरुषाें में लागू नहीं हाेगा।
मेडिकल बोर्ड भी जांचेगा
शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियाें का राजकीय वरिष्ठ चिकित्सकाें का मेडिकल बाेर्ड फिटनेस देखेगा। इसमें दाेनाें आंखाें की दृष्टि सही, सभी शारीरिक विकाराें और राेगाें से मुक्त हाेना, घुटने आपस में नहीं टकराने, नसें फूली हुई नहीं हाेना, हकलाकर नहीं बाेलना आदि देखा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें