शहर के बोरानाडा थाना इलाके के रीको चतुर्थ फेज में रविवार सुबह 9 बजे हैंडीक्राफ्ट की फैक्ट्री में बायलर से निकली चिंगारी से बुरादा जलने लगा। बुरादे में आग लगने पर उसे बुझाते पांच श्रमिक झुलस गए। घटना के दो घंटे बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने एमजीएच में मजदूरों के बयान लिए। बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि रीको चतुर्थ फेज में केबी आर्ट एंड क्राफ्ट हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री है।

सुबह नौ बजे फैक्ट्री में 20-25 मजदूर कार्य कर रहे थे। बायलर से निकली चिंगारियों से नीचे पड़े बुरादे ने आग पकड़ ली। बुरादे में लगी आग के बाद आग तेजी से बढ़ गई। इससे पांच श्रमिक झुलस गए। इनके हाथ पैर झुलसे हैं, लेकिन हालत खतरे से बाहर है। फिर फैक्ट्री के श्रमिकों ने ही अपने स्तर पर पानी की बाल्टियां आदि भरकर आग को बुझाया।


ये श्रमिक झुलसे

आग से भोपालगढ़ तहसील के आसोप कस्बा निवासी रामनारायण (33) पुत्र रामलाल जाट, केलनसर भोजासर का सोनाराम (35) पुत्र मोडाराम मेघवाल, नागौर के भावंडा का बाबूलाल (40) पुत्र बीरमाराम जाट, आसावरी नागौर निवासी दिनेश (23) पुत्र सीताराम एवं आसोप के दाड़मी निवासी सुरेश (20) पुत्र कालूराम झुलस गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top