ऑनलाइन सिस्टम अपडेट नहीं होने के चलते यहां के किसानों को ओसियां जाकर समर्थन मूल्य पर फसल खरीद के टोकन कटवाने पड़ रहे हैं। किसान भागीरथ राम सायबाणी ने बताया कि उनकी तहसील लोहावट लगती है। वह अब टोकन कटाने के लिए ओसियां जा रहा। राजफैड द्वारा पुरानी पंचायत जिस तहसील में थी वह वहीं बता रही है। लोहावट के कई गांवों के किसानों को इस दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ओसियां आने जाने में पूरा दिन खराब हो रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें