पेज

मंगलवार, 3 नवंबर 2020

जनवरी में शुरू हो सकता है काम, मंजूरी के लिए भेजा टेंडर,​​​​​​​यूआईटी ने शुरू की तैयारी, यूटीलिटी लाइनें शिफ्ट करने के लिए विभागाेें काे लिखे पत्र

सेेवाश्रम चाैराहेे पर फ्लाईओवर का निर्माण अगले साल जनवरी में शुरू होने की उम्मीद है। ठेकेदार ने जो रेट भरी थी, उसमें उसने 2 लाख रुपए कम किए हैं। यूआईटी ने अब टेंडर मंजूरी के लिए यूडीएच के चीफ इंजीनियर काे भेजा है। यूआईटी ने इस काम पर 18.52 कराेड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया था। टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदार ने 19.62 कराेड़ की रेट भरी थी।

निगोसिएशन में उसने 2 लाख रुपए कम किए हैं। यूअाईटी सचिव अरुण हसीजा ने बताया कि टेंडर मंजूरी के लिए यूडीएच के चीफ इंजीनियर काे भेज दिया गया है। अगले साल जनवरी में काम शुरू हो सकता है। फिलहाल फ्लाईओवर की सीमा में सड़क के नीचे हाेकर जा रही पानी-बिजली की लाइनें, टेलीफाेन केबल और ड्रेनेज सिस्टम काे शिफ्ट करने के लिए संबंधित विभागाें काे पत्र लिखा जा रहा है। यह काम सबसे पहले हाेना है। इधर ठेकेदार ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है इससे भी समय रहते काम शुरू हाेने की उम्मीद की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Work can start in January, tender sent for approval, UIT started preparations, letter written by departments to shift utility lines
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें