पुलिस लाइन में तैनात एक कमांडो ने शनिवार रात को लोहे की रेलिंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिला है। रविवार सुबह सिन्धी कैम्प पुलिस व एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर कमांडो अजीत कुमार (25) के शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार अजीत कुमार भरतपुर के रहने वाले थे। वह वर्ष 2015 में कांस्टेबल पद के लिए भर्ती हुए थे। कमांडो की ट्रेनिंग करने के बाद लाइन स्थित डीआरएफ कंपनी मे तैनात थे। परिजनों ने बताया कि एक महीने बाद 7 दिसंबर को अजीत की शादी होने वाली थी। शनिवार रात को घरवालों से फोन पर बात भी की थी।

इसके अलावा शनिवार शाम को रोलकॉल में शामिल हुए थे। रविवार सुबह लाइन स्थित स्टेडियम ग्राउंड में लोहे की रेलिंग पर गमछे से लटका मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि अजीत कुमार कुछ दिन पहले एसएमएस हॉस्पिटल में डॉक्टर को दिखाने के लिए गए थे उनको नींद नहीं आने की तकलीफ थी।

शनिवार शाम को अजीत का छोटा भाई उपेंद्र और कुछ गांव के अन्य युवक पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए जयपुर आए थे जिन्हें अजीत ने पुलिस लाइन के बैरिक में ही रुकवाया था रात को भाई से बातें करके कहा कि सुबह मिलते हैं फिर दूसरी जगह सोने की कह चला गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top