कोरोना के सात माह में डरे-दुबके शहरवासी रविवार काे बाजारों में उमड़ पड़े। नक्षत्रों के राजा रवि पुष्य पर बाजारों में खरीदारी का उजास रहा। लोग त्योहारी सीजन में कोरोना के बावजूद सरकारी गाइडलाइन के साथ पहुंचे और त्योहारी खरीद की। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन रोशनी के पर्व दीपोत्सव की महक चारों ओर फैलने लगी है।
स्टील, जेवरात, प्रॉपर्टी, ऑटोमोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक आइटम में बूम
कोरोना काल की इस दिवाली पर खुशियां बांटने का उत्साह कम नहीं हुआ है। रवि पुष्य पर खरीदारी शुभ मानी गई है। इसलिए बाजार तैयार रहे। लोगों ने स्टील, जेवरात, रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े सहित कई प्रकार घरेलू उपकरणों की जमकर खरीदारी की। लोग बिजली उपकरण, गाड़ियां और घरेलू जरूरत के नए आइटम खरीद रहे थे। लोगों द्वारा की जा रही खरीदारी से कोरोना काल के इन दो दिन में व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें