दूध की आवक बढ़ने के बाद भी जयपुर डेयरी में पहली बार सरस घी नहीं बन रहा है। वहीं घी के स्टॉक में भी कमी आई है। त्योहारी सीजन की वजह से अब हर दिन 100 मैट्रिक टन घी बिक रहा है। दीपावली तक 1 हजार मैट्रिक टन घी बिकने की संभावना है। डेयरी में दो महीने पहले 6 हजार मैट्रिक टन घी का स्टॉक था, अब 3 हजार मैट्रिक टन रह गया है। इसकी वजह है त्यौहारी सीजन का होना।
घी बनने से फिलहाल तो उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होगी, लेकिन यही सिलसिला रहा तो गर्मियों में घी की किल्लत हो सकती है। इसका असर भावों पर पड़ सकता है। राहत की बात यह है कि तीन साल बाद पहली बार डेयरी को सरस घी में नुकसान नहीं उठाना पड़ा है। डेयरी को हर साल घी स्टॉक अधिक होने से 50 करोड़ का नुकसान हो रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें