पेज

गुरुवार, 5 नवंबर 2020

पहले दिन एक भी नामांकन नहीं, भाजपा-कांग्रेस तय नहीं कर पाई प्रत्याशी,9 नवंबर तक नामांकन दाखिल हाेंग

जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्याें के चुनाव की बुधवार काे नामांकन प्रक्रिया शुरू हाे जाने के बावजूद भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी तय नहीं कर पाए हैं। भाजपा नेताओ ने शहर की एक वाटिका में ताे कांग्रेस नेताओ ने हाेटल में दिन भर मंथन किया, लेकिन नतीजा नहीं निकल पाया। जिला परिषद सदस्य के लिए कलेक्ट्री में तीन जगह बनाए गए एआरओ कक्ष में काेई भी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करवाने नहीं पहुंचा। 9

नवंबर तक नामांकन दाखिल हाेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी चेतन देवड़ा ने वीसी के माध्यम से आरओ-एआरो की बैठक ली। जिला निर्वाचन अनुभाग के प्रभारी माेहन साेनी और मास्टर ट्रेनर डाॅ.महामाया प्रसाद चाैबीसा भी माैजूद रहे। इससे पहले उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी बुनकर ने राजनीतिक दलाेें के प्रतिनिधियों की बैठक ली।

भाजपा : कटारिया ने ली पैनल की जानकारी

शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया की माैजूदगी में भाजपा नेताओं ने सेक्टर 13 स्थित वाटिका में मंथन किया। कटारिया ने देहात अध्यक्ष भंवरसिंह पंवार से पैनल की जानकारी ली। प्रभारी अाेम पालीवाल, हेमराज मीणा, जिला संयाेजक प्रमाेद सामर, विधायक फूलसिंह मीणा, प्रताप गमेती, किरण जैन, गजपाल सिंह राठाैड़ और तख्तसिंह शक्तावत भी माैजूद थे। शुक्रवार तक नाम तय हाेने की उम्मीद है।

कांग्रेस : प्रभारी ने की पदाधिकारियाें से चर्चा

कांग्रेस के जिला प्रभारी जगदीश चंद्र शर्मा ने शास्त्री सर्कल के पास हाेटल में प्रत्याशी चयन काे लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और निवर्तमान पदाधिकारियों से चर्चा की। शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि गहलाेत सरकार के काम के अाधार पर चुनाव लड़ेंगे। एक-दाे दिन में प्रत्याशी घाेषित कर देंगे। निवर्तमान जिला अध्यक्ष लालसिंह झाला, गाेपाल शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलाेक पूर्बिया और पूर्व पीसीसी सचिव वीरेंद्र वैष्णव भी माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Not a single nomination on first day, BJP-Congress could not decide candidates, nomination will be filed till 9 November
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें