बड़ली गांव में युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में जाति पंचायत का फैसला बाद में होना तय हुआ। मामले में मृतक के परिजन युवक की मौत का कारण युवती को मानकर उसके परिजनों को इस मामले का जिम्मेदार बताया और शव लेने से इंकार कर दिया।

मामले को लेकर दोनों पक्षों को पुलिस ने बुलाकर वार्ता शुरू करवाई। लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मामले को खत्म करने की बात कही और निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने मामले में बाद में वार्ता को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

थानाधिकारी देवीलाल, एएसआई मन्नालाल पुलिस जाब्ते के साथ दिनभर मामले पर निगरानी रखी। उल्लेखनीय है कि थाना सर्कल के बड़ली निवासी नरेश (20) पुत्र बदरू लउर ने बड़ली रोड किनारे पेड़ फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सीएचसी के मुर्दाघर में रखवाया।

परिजनों ने कहा-युवती के कारण तनाव में था युवक
परिजनों व ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि मृतक के गांव की एक युवती के साथ प्रेम संबंध थे। ऐसे में वो युवती कहीं चली गई। कुछ समय से लड़की के घर नहीं लौटने पर युवती के घर वाले युवक को उसका जिम्मेदार मानकर युवती को लेकर आने का दबाव बना रहे थे। तनाव में आकर युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी बात को आधार मानकर मृतक पक्ष के लोग इस मौत का जिम्मेदार लड़की पक्ष को मानकर शव उठाने से इंकार कर रहे थे। लड़की के मिल जाने के बाद मामले में वार्ता करने करने पर सहमति बनी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The body of the girl's family was not picked up as responsible for the death, the reconciliation on the strictness of the police, the case of the youth committing suicide, the second day PM
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top